Home

पोषण परामर्श केंद्र पर लाभार्थियों को मिल रही है पोषण के पांच सूत्रों की जानकारी

• आईसीडीएस के कार्यालय में संचालित है जिलास्तरीय परामर्श केंद्र
• कॉल के माध्यम से भी दी जा रही है पोषण की जानकारी
• पोषण के पांच सूत्रों से दूर होगा कुपोषण

छपरा(बिहार)जिले में कुपोषण को दूर करने के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर विशेष दिया जा रहा है। आमजनों को पोषण के प्रति नजरिया व उनके रोजाना के व्यवहार में बदलाव लाने के मद्देनजर पोषण परामर्श केंद्र की स्थापना की गयी है। पोषण परामर्श केंद्र की मदद से माता- पिता को अपने शिशुओं के बेहतर पोषाहार व बच्चों में कुपोषण की स्थिति की जानकारी से अवगत करायी जा रही है। आईसीडीएस कार्यालय में जिलास्तरीय पोषण परामर्श केंद्र की स्थापना की गयी है। जहां पर डीपीओ वंदना पांडेय, पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह, जिला परियोजना सहायक आरती कुमारी के द्वारा पोषण पर काउंसलिंग की जा रही है। आईसीडीएस के डीपीओ वंदना पांडेय ने बताया कि पोषण परामर्श केंद्र की मदद से शिशुओं, बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को आवश्यक पोषण की जानकारी प्राप्त करने में काफी सुविधा हुई है। पोषण संबंधी जानकारियां प्राप्त कर इसके इस्तेमाल से वह अपने रोजमर्रा की रसोई में पोषक तत्वों को शामिल कर सकती है। कुपोषित बच्चों के माता-पिता पोषण परामर्श केंद्र से विभिन्न प्रकार के भोजन में मौजूद पोषक तत्वों के लाभ के बारे में जानकारी हासिल कर अपने बच्चों की सेहत बनाने में उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया सामुदायिक सहभागिता से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गांव के हर घर में शौचालय हो और खुले में कोई भी शौच करने के लिए नहीं जाये। अच्छे पोषण का सीधा संबंध स्वच्छता से है। घर में पकाई जाने वाली चीजों को अच्छी तरह धोया जाये। बच्चों का खाना खिलाने से पहले व शौच के बाद बाद साबुन से हाथ धोना जरूरी है।

पोषण के पांच सूत्रों को मिल रही है जानकारी:

आईसीडीएस के जिला परियोजना सहायक आरती कुमारी ने बताया पोषण माह के दौरान पोषण के पांच सूत्रों की चर्चा की जा रही है। इनमें जन्म के पहले सुनहरे 1000 दिन, पौष्टिक आहार, एनीमिया प्रबंधन, डायरिया प्रबंधन, स्वच्छता एवं साफ-सफाई जैसे विषय शामिल है। पहले 1000 दिन के तहत बच्चों के जन्म से लेकर दो साल तक की उम्र तक उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर चर्चा की जा रही है। इसके बाद पौष्टिक आहार के अंतर्गत शिशु जन्म के एक घंटे के भीतर मां का पीला दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने संबंधी बातों की जानकारी दी जा रही है। स्तनपान के साथ ऊपरी आहार की जरूरत पर बल दिया जा रहा है। एनीमिया प्रबंधन के तहत आयरन संबंधी दवाओं की जानकारी दी जा रही है। डायरिया प्रबंधन के अंतर्गत शिशुओं के डायरिया से बचाव की जानकारी दी जा रही है।

फोन कॉल के माध्यम से दी जा रही है जानकारी:

पोषण अभियान के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि पोषण परामर्श केंद्र पर तो जानकारी दी ही जा रही है। इसके अलावा फोन कॉल के माध्यम से भी लोगों को पोषण की जानकारी दी जा रही है। पोषण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल शुरू की गयी है, ताकि अधिक से अधिक लोग पोषण के प्रति जागरूक हो सके। पोषण पर अधिक जानकारी लिए 9631010032 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

अब तक 100 अधिक लाभार्थियों को मिली जानकारी:
पोषण माह के तहत संचालित जिलास्तरीय पोषण परामर्श केंद्र पर काफी संख्या में लोग जानकारी लेने के लिए पहुंच रहें है। यहां पर अभी तक 100 से अधिक लाभर्थियों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया है। पोषण के पांच सूत्रों को विस्तार से जानकारी दी गयी है। इसके साथ हीं पोषण अभियान को जनआंदोलन में बदलने के लिए सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

परामर्श केंद्र पर दी जा रही है ये जानाकरी:
• जन्म के छह माह तक सिर्फ माँ का दूध पिलायें
• छह माह के बाद बच्चों को स्तनपान के साथ पूरक आहार दें
• गर्भवती होने पर आंगनबाड़ी केंद्र पर रजिस्टेशन करायें
• बच्चों को खाना खिलाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें
• गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का सेवन करें
• गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोली जरूरी लेनी चाहिए

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago