Home

समय पर टीका लगाने वाले लाभार्थियों के मिला दूसरे सप्ताह का पुरस्कार

पुरस्कार पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी
समय से टीका लगाने का परिणाम है पुरस्कार : बीडीओ
दूसरे सप्ताह में जिले के 159 लाभार्थीयों को मिला पुरस्कार
सभी प्रखंड के 11 लोगों को हर सप्ताह दिया जा रहा बम्पर इनाम

कटिहार बिहार
समय पर कोविड-19 टीका लगाने वाले सभी लाभार्थियों के बीच लक्की ड्रा करवाकर विजेताओं को हर सप्ताह स्वास्थ्य विभाग द्वारा केयर इंडिया के सहयोग से विभिन्न तरह के बम्पर पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। गुरुवार को भी जिले के सभी प्रखंडों में दूसरे सप्ताह (04 से 10 दिसम्बर तक) समय पर टीका लगाने वाले लाभार्थियों में लक्की ड्रा जीतने वाले लाभार्थियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। टीका लगाकर पुरस्कार जीतने वाले सभी लाभार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई। विजेताओं ने पुरस्कार लेने के साथ कहा कि टीका लगाकर हमने अपना जीवन कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित कर लिया है। इसके बाद विभाग द्वारा पुरस्कार भी दिए जाने से और खुशी हो रही है। हम अन्य लोगों को भी समय से टीका लगाकर कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने और पुरस्कार जीतने के लिए जागरूक करेंगे।

समय से टीका लगाने का परिणाम है पुरस्कार :

चौधरी चरण सिंह की 119वी जयंती यादव छात्रावास छपरा में मनाई गई


कटिहार सदर प्रखंड के ट्राइसन हॉल में लाभार्थियों को इनाम देते हुए बीडीओ अनुज्ञा कुमारी ने कहा कि कोविड-19 टीका लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए सबसे आवश्यक है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को सरकार द्वारा मुफ्त में टीका लगाया जा रहा है। टीका को दो डोज में पूरा किया जा रहा है जिसके बीच एक समय निर्धारित किया गया है। दूसरे डोज को समय से लगाने वालों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब साप्ताहिक रूप से इनाम भी दिया जा रहा है, जिसमें केयर इंडिया द्वारा तकनीकी सहयोग किया जा रहा है। लोगों को समय से दूसरा डोज का टीका लगाकर इनाम के लिए लक्की ड्रा में शामिल होना चाहिए और लक्की ड्रा जीतकर विभिन्न आकर्षक पुरस्कार जीतना चाहिए। इस दौरान वहां केयर इंडिया डिस्ट्रिक्ट टीम लीडर प्रदीप बोहरा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार, कटिहार शहरी टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. मोजिबुर रहमान, बीएचएम कल्पना कुमारी, सीडीपीओ (शहरी) लक्ष्मी कुमारी, सीडीपीओ (ग्रामीण) संगीता कुमारी, केयर इंडिया एफपीसी इमोन दास, केयर इंडिया वैक्सीनेशन कोऑर्डिनेटर मोनी मिश्रा व खुशबू सिंह उपस्थित रहीं।

दूसरे सप्ताह में जिले के 159 लाभार्थियों को मिला पुरस्कार :

स्वदेशी प्रेम से होगा आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार- प्रो. टंकेश्वर कुमार


केयर इंडिया के डिस्ट्रिक्ट टीम लीडर प्रदीप बोहरा ने बताया कि जिले में 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक हर सप्ताह समय पर टीका लगाने वाले लाभार्थियों को प्रखंड स्तर पर पुरस्कार दिया जा रहा है। इस अभियान के दूसरे सप्ताह (04 से 10 दिसंबर तक) में समय पर टीका लगाने वाले सभी लोगों के बीच प्रखंड स्तर पर लक्की ड्रा किया गया और सभी प्रखंड से 10 लोगों को सांत्वना पुरस्कार और 01 लोग को बम्पर पुरस्कार के लिए चिह्नित किया गया। गुरुवार को चिह्नित लाभार्थियों में जिले के 16 प्रखंडों से 159 लोग पुरस्कार के लिए उपस्थित हो सके जिसे समारोह आयोजित करते हुए पुरस्कार दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में सभी प्रखंड के 16 लोगों को बम्पर पुरस्कार व अन्य 143 लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

लोगों को हर सप्ताह दिया जा रहा बम्पर इनाम :
कटिहार शहरी टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. मोजिबुर रहमान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया द्वारा हर सप्ताह समय पर टीका लगाने वाले लाभार्थियों को विभिन्न तरह के बम्पर पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसमें वाटर फिल्टर, डिनर सेट, कुकर के साथ ही मिक्सर ग्राइंडर, कूकिंग गैस, स्टोव, फैन, ब्लैंकेट आदि दिए जा रहे हैं। यह अभियान 31 दिसंबर तक संचालित है जिस दौरान समय से टीका लगाने वाले लाभार्थियों को लक्की ड्रा में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माह के अंत में भी जिला स्तर पर एक लक्की ड्रा कराया जाएगा जिसमें जीतने वाले लाभार्थी को एलईडी टीवी व डबल डोर फ्रीज पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। इसलिए सभी लोगों को समय पर दूसरा डोज का टीका लगाना चाहिए।

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago