Home

युवाओं के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ, डीआरसीसी से करें आवेदन

दरभंगा:बिहार सरकार की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं—बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम योजना के लिए युवा डीआरसीसी से निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, दरभंगा के प्रबंधक विकास कुमार ने तारडीह प्रखंड के बैका पंचायत में आयोजित कार्यशाला में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 12वीं पास 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवक-युवतियों को अधिकतम 24 माह तक हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम 4 लाख रुपये का शिक्षा ऋण दिया जाता है। इस पर पुरुषों को 4 प्रतिशत और महिलाओं को 1 प्रतिशत साधारण ब्याज देना होता है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 3320 के लक्ष्य के मुकाबले 2964 आवेदन मिले हैं। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में 7417 के लक्ष्य के विरुद्ध 1705 आवेदन आए हैं। वहीं, कुशल युवा कार्यक्रम योजना में 14300 के लक्ष्य के मुकाबले 21422 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

कार्यशाला के दौरान बैका पंचायत के चौक-चौराहों पर योजनाओं की जानकारी दी गई और पंपलेट बांटे गए। कार्यक्रम में पंचायत के विकास मित्र, शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज और अन्य लोग मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago