पटना(बिहार)प्रदेश के बेतिया जिले एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है।जहा जिले के मटियरिया थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास की हार्ट अटैक से हुई मौत से पूरे पुलिस महकमा में सन्नाटा पसर गया।थाने में पदस्थापित एएसआई ऐनुल हक ने पत्रकारों को बताया कि थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। उन्होंने 3 फरवरी 2024 को मटियरिया थाना मे थानाध्यक्ष का पद संभाला था। पहली बार उन्हें मटियरिया का थानाध्यक्ष बनाया गया था। इसके पूर्व वो नगर थाना मे एसआई के पद पर कार्यरत थे।घटना के संबंध में एएसआई ऐनुल हक ने बताया कि शनिवार की रात्रि करीब 11:10 बजे उनकी पत्नी के चिल्लाने कि आवाज सुनाई दी।आवाज सुन सभी अधिकारी और पुलिस जवान उनके आवास के तरफ दौड़कर भागे, तो देखा कि उनकी तबियत अचानक बिगड़ गयी है, वो बिछावन पर अचेत अवस्था में गंजी और पजामा पहने पड़े थे।
आनन-फानन में उन्हें गाड़ी से रामनगर पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रामनगर से एंबुलेंस से उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया भेजा गया। पत्नी पूजा सक्सेना,तीन साल की पुत्री और एक साल का पुत्र भी शव के साथ बेतिया गया है। थाने में तैनात अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने बताया कि अंकित कुमार दास मृदुभाषी व सरल स्वभाव के थे। सभी के साथ उनका मित्रवत व्यवहार था। अंकित कुमार दास किशनगंज जिला के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के डागी बाड़ी गांव के निवासी थे। इसी बीच मटियरिया थाना पहुंचे मृत अंकित कुमार दास के भतीजे राहुल कुमार दास और उनके बहनोई दीपक कुमार दास ने बताया कि उनके आवास से बच्चों के कपड़ा और जरूरी सामान लेने हम लोग थाना आये है। समान लेकर बेतिया पहुंचने के बाद उनके पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव डागी बाड़ी जायेंगे। जहां उनकी अंतिम संस्कार होगा।परिजनों ने बताया कि अंकित कुमार दास चार भाईयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई का नाम गणेश दास, दूसरा अगबलाल दास तथा तीसरे मोहन दास है। सभी भाई खेती गृहस्थी कर परिवार का जीविकापार्जन करते है। उनके माता-पिता पहले ही स्वर्गवासी हो चुके है। अंकित कुमार दास परिवार मे एकलौता शख्स थे, जो सरकारी नौकरी मे थे। उनकी शादी चार वर्ष पूर्व ठाकुरगंज में ही पूजा सक्सेना से हुई थी। उनके निधन से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment