Categories: Home

शिशुओं की जन्मजात विकृतियों को लेकर रहें सावधान, करें चिकित्सक से संपर्क

  • जन्म के बाद शिशुओं को होती है विभिन्न जटिलताएं, आशा व एएनएम की मदद से करें विकृतियों की पहचान
  • नवजात शिशुओं के लिए एसएनसीयू में उपलब्ध होती है विशेष सुविधा

पूर्णिया(बिहार)बच्चे का जन्म सभी परिवार के लिए खुशी का अवसर होता है लेकिन अगर बच्चा किसी जन्मजात विकृतियों का शिकार है तो इसकी पहचान सही समय पर जरूरी है. सही समय पर विकृतियों की पहचान कर इसका समुचित इलाज शिशु को नया जीवन दे सकता है. इसके लिए परिवार को विशेष ध्यान रखना जरूरी है. गर्भवती महिला को अपने गर्भावस्था के समय नियमित अपनी स्वास्थ्य जाँच कराने के साथ-साथ खानपान पर भी ध्यान रखना चाहिए. इसके साथ ही शिशु का जन्म अस्पतालों में ही कराना जरूरी है. अस्पतालों में शिशुओं का जन्म के साथ ही स्वास्थ्य जांच के अलावा जरूरी टीका की दिया जाता है जो उन्हें होने वाले बीमारियों से बचाए रखता है.

जन्मजात विकृतियों की समय पर पहचान जरूरी :
सदर अस्पताल की जीएनएम अंशु कुमारी ने बताया कि जन्म के बाद से ही नवजात शिशुओं को कई तरह की जटिलताएं हो सकती है. इसमें से सांस लेने में तकलीफ, वजन कम होना, मल त्याग में परेशानी, पैरों का मुड़ा होना, माथे का आकार सामान्य से अधिक होना, स्पाइनल कॉर्ड, हृदय सम्बंधित समस्या जैसी अनेक परेशानियाँ हो सकती है. अगर शिशु का जन्म अस्पताल में होता है तो वहां शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होते हैं जो समय रहते उन समस्याओं का निदान कर सकते हैं. इससे शिशु को जल्द ही इन तकलीफों से निकाला जा सकता है.

एसएनसीयू में उपलब्ध है विशेष सुविधा :
जन्मजात विकृतियों की सही समय पर पहचान कर उनका समय पर इलाज करवाना जरूरी होता है. समुदाय स्तर पर आशा या आंगनवाड़ी सेविकाएँ घर-घर जाकर शिशु के स्वास्थ्य की जांच करती है जहां उनके द्वारा शिशुओं के जन्मजात विकृतियों की पहचान की जा सकती है. नियमित टीकाकरण के समय एएनएम द्वारा भी शिशु के स्वास्थ्य की पूरी तरह जांच की जाती है. समुदाय स्तर पर जन्मजात विकृति की पहचान होने पर उन्हें सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) भेजा जाता है. एसएनसीयू में विशेष चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जाता है. अधिक नाजुक स्थिति में शिशु को बेहतर अस्पताल या मेडिकल कालेज भी रेफर किया जाता है जहां उन्हें विशेष जांच कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाता है.

नवजात को जन्मजात विकृति से बचाने के लिए गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें कि :

• गर्भावस्था के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियाँ, फ़ल, दाल एवं फ़ोलिक एसिड युक्त आहार का अधिक सेवन किया जाए
• गर्भावस्था के दौरान कम से कम 3 प्रसव पूर्व जाँच जरुर करायें
• किसी भी प्रकार का दवा सेवन से पूर्व चिकित्सक की सलाह जरूर लें
• गर्भावस्था के दौरान शराब या ध्रूमपान का सेवन न करें
• गर्भावस्था के दौरान साफ़-सफाई पर ध्यान दें

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago