Home

भगवानपुर हाट:डीएम के औचक निरीक्षण में दो बिचौलियों प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश से बिचौलियों में हरकंप

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट अंचल अभिलेखागार का डीएम अमित कुमार पांडेय ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया।इस निरीक्षण के दौरान डीएम ने दाखिल खारिज के लिए आवेदन किए दो लोगों से मोबाइल पर बात की।इस बातचीत के दौरान दोनों आवेदकों ने दाखिल खारिज कराने के लिए दो बिचौलिए राकेश कुमार भगवानपुर और दूसरा सरपंच श्रीराम उपाध्याय बड़कागांव का नाम लिया।जिसपर डीएम ने संज्ञान लेते हुए दोनो बिचौलिए के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश सीओ रणधीर कुमार दिया। विदित हो की कई महीनो से डीएम को बार बार शिकायत मिल रही थी की दाखिल खारिज में काम नहीं हो रहा है।इस दाखिल खारिज में दो सौ दिन से ज्यादा आवेदक का आवेदन पड़ा हुआ है और कोई करवाई नहीं की गई थी।इसी शिकायत पर डीएम ने अंचल अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया।करवाई की भनक लगते ही बिचौलियों में हरकांप मच गया।डीएम ने प्रखंड मुख्यालय पहुंच बीडीओ कक्ष का निरीक्षण करने के उपरांत अंचल अभिलेखागार का गहन जांच पड़ताल की।जिसमे उन्होंने दाखिल खारिज के लिए आए आवेदन का एक एक कर जांच किया।जिसमे कई कमियां उजागर हुई।इस कमी को देखते हुए उन्होंने कार्यपालक सहायक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीआई सह बड़कागांव के राजस्व कर्मचारी जनर्धन राम पर प्रशासनिक कारवाई करने की बात की।उन्होंने दाखिल खारिज के पेंडिग आवेदन को सात दिनों के अंदर निष्पादित कर रिपोर्ट की मांग की।अंचल निरीक्षण कर निकल रहे डीएम से अशोक कुमार शर्मा ने मिलकर एसडीओ महाराजगंज के द्वारा शपथ पत्र नहीं बनाए जाने की शिकायत की।इस पर डीएम ने उनका आवेदन पत्र लेकर बीडीओ को देते हुए एसडीओ को भेजने को कहा।तथा एसडीओ से बात करने की बात कही। इस मौके पर सीओ रणधीर कुमार,बीडीओ डॉ.कुंदन, सीडीपीओ संजीव कुमार प्रियदर्शी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago