Home

भगवानपुर हाट:दो कांडों के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के दो गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर दो कांडों के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। शराब बरामदगी के मामले में सुघरी कली टोला के अरविंद मुसहर को गिरफ्तार कर लिया। विशेष अभियान के तहत पिछले नवम्बर महीने में हुई छापेमारी में उसके यहां से पांच लीटर देसी शराब बरामद हुआ।

छापेमारी के दौरान वह भागने में सफल रहा था। इस मामले में उसके खिलाफ पिछले साल सात नवम्बर को एफआईआर दर्ज किया गया था। उसी समय से पुलिस उसकी तलाश में थी।

वहीं थाना मुख्यालय के रामपुर दर्जी टोला में छापेमारी कर पुलिस ने एससी-एसटी मामले के एक आरोपित बाबू अली को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पिछले ग्यारह नवम्बर को चक्रवृद्धि गांव के श्रीकांत शर्मा के आवेदन पर एफआईआर दर्ज हुआ था। इसमें रामपुर दर्जी टोला के मुबारक अली, साजिद हुसैन, बाबू अली, इम्तियाज अली  तथा ब्रह्मस्थान के सद्दाम हुसैन को आरोपित किया गया था। थानाध्यक्ष के निर्देश पर एएसआई आफताब आलम व बली राय ने छापेमारी की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago