भगवानपुर हाट(सीवान)थाना के कौड़िया लीलही टोला में अपने दोस्तों के साथ रविवार को चंवर के पोखरे में नहाने गए एक छात्र का पानी में डूबने से मौत हो गई है। मृत छात्र गांव के संतोष महतो का पन्द्रह वर्षीय पुत्र अंशु कुमार था। उसके साथ नहाने गए साथियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी।
परिजनों ने तत्काल वहां पहुंचकर उसे पोखरे से निकाल कर बेहोशी की हालत में आननफानन में उसे इलाज के लिए बसंतपुर सीएचसी ले गए।जहा डॉक्टरों ने उसे देखते हीं मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते हीं परिजनों में चीत्कार मच गया। उसकी मां बबिता देवी व अन्य परिजन शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने से माहौल मातम में बदल गया। इसकी खबर मिलते हीं दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने तत्काल एएसआई शशिभूषण कुमार को वहां भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरा था। वह कौड़िया मिडिल स्कूल का आठवीं वर्ग का छात्र था। मौके पर उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, मुखिया मूरत मांझी, बीडीसी विकास कुमार,अवधकिशोर सिंह, वार्ड सदस्य मीना देवी, परशुराम सिंह, मनोज महतो, मैनेजर महतो, नत्थू महतो व अन्य लोगों ने पहुंचकर सांत्वना दी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment