लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के धर्मराज गांव निवासी सैफ अली अंसारी और निहाल अंसारी को महुआरी बाजार में गोविंद कुमार की दुकान से चोरी के आरोप में पकड़ा गया।
चोरों ने गैस कटर से दुकान का शटर काटकर 8 पैनासोनिक कैमरे, जिनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये है, चुराए थे।घटना की जानकारी दुकान मालिक रामकुमार चौहान को सुबह दुकान खोलने पर हुई। स्थानीय लोगों और चौकीदार ने लकड़ी नवीगंज थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार को सूचना दी। थाना अध्यक्ष और अनुसंधानकर्ता संजय कुमार सुमन ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।
संजय कुमार की मेहनत से दोनों चोर पकड़े गए। सैफ अली ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके पास से 8 कैमरे, एक गैस कटर, एक सिलेंडर और दो ड्रोन कैमरे बरामद किए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment