भगवानपुर हाट(सीवान)मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र पांच दर्जन से अधिक वार्ड अनुरक्षकों ने प्रखंड पंचययती राज पदाधिकारी प्रवीण भास्कर से मिलकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन पत्र दिया है।दिए ज्ञापन पत्र में वार्ड अनुरक्षकों ने कहा है कि बिगत चार वर्ष से नल-जल को नियमित रूप से चला रहें है। आज तक हमलोगों को कोई मानदेय नहीं दिया गया तथा चार वर्ष से रख-रखान पर अपने पैकेट से रुपया लगा कर मरम्मी कराए।
इतना ही नहीं प्रखंड कई अनुरक्षक अपने निजी जमीन में पम्प संचालन हेतु जल मीनार सहित अन्य उपकरणों का उपयोग सबंधित अधिकारी द्वारा आश्वसन एवं प्रलोभन देकर जल मिनार लगवा दिया गया है।लेकिन अब विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि जो वर्तमान में वार्ड सदस्य है वहीं अनुरक्षक का कार्य करेंगे।
जबकि हम लोग चार वर्ष से नल जल चलाने का काम कर रहे हैं।जब हमलोगों को रखा गया था उस समय सरकार के नियमावली अनुसार हम सभी अनुरक्षकों को वार्ड सभा करा कर चयनित किया गया था।दिए ज्ञापन में अनुरक्षकों ने बकाया मानदेय सहित नियमित रूप से अनुरक्षक का कार्य कराने का अनुरोध किया है।इस मौके पर वार्ड अनुरक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष चन्दन दुबे,शिवजी राम,भगवान राम,उमेश कुशवाहा,अशोक कुमार गुप्ता, अभय कुमार,अर्जुन ठाकुर,श्रीकांत राय सहित अन्य शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment