torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack भगवानपुर पुलिस ने पांच युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

भगवानपुर पुलिस ने पांच युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास से पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवक को अवैध हथियार के साथ मंगलवार की रात्रि में गिरफ्तार किया।गिरफ्तार युवकों के पास से दो देसी कट्टा,पांच जिंदा कारतूस तथा दो बाइक को जब्त किया है।

गिरफ्तार युवाओं में सोंधानी गांव के चंदन पटेल,रामपुर कोठी गांव के गोलू कुमार ,सचिन कुमार,सतीश कुमार और महमदा गांव के धीरज यादव उर्फ हनुमान यादव बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवाओं के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस 3.15 एमएम,तीन जिंदा कारतूस 7.65 एमएम तथा दो बाइक को जब्त की है। गिरफ्तार पांचों युवक को पुलिस ने बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया साथ जब्त बाइक की जांच में जुट गई है।

शराब कांड के फरार आरोपी गिरफ्तार
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर बाजार पर वाहन जांच के दौरान कार सहित शराब बरामद होने के मामले का एक फरार आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के।महुआरी निवासी कुंदन दुबे है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को जेल भेजा।