भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के बंकाजुआ गांव में सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
घायलों में एक पक्ष के अशोक सिंह, उसकी पत्नी गीता देवी, दूसरे पक्ष के सुनील सिंह, अनिल सिंह शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के अशोक सिंह एवं दूसरे पक्ष के सुनील सिंह को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। एक पक्ष के घायल अशोक सिंह के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में सुनील सिंह, पत्नी चिन्ता देवी, अनिल सिंह, पत्नी संगीता देवी सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष के सुनील सिंह के आवेदन पर अशोक सिंह, पत्नी गीता देवी, पुत्री पूर्णिमा कुमारी, सुमित सिंह व महम्मदा के बीरेन्द्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों सुनील सिंह व अनिल सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment