भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 227 ए पर सुघरी गांव में पुलिस ने शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया। मद्य निषेध विभाग पटना की टीम की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार व एसआई जयराम सिंह ने पुलिस बलों के साथ इसे बरामद किया। भरी पिकअप पर 139 कार्टन शराब हुआ था। जिले में मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा पर आने से पहले शराब की बड़ी खेप मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मद्य निषेध पटना की टीम से सूचना मिली थी कि एक पिकअप पर यूपी की तरफ से मशरख होकर शराब की खेप जाने वाली है।
यह सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ पहले से हीं राष्ट्रीय उच्च पथ 227 ए पर सुघरी में पहुंचकर वाहनों की तलाशी लेने में जुट गए। वाहनों की तलाशी में शराब लदा एक पिकअप बरामद हुआ। उन्होंने पिकअप को जब्त कर थाना लाया। साथ हीं पिकअप के ड्राइवर यूपी के कन्नौज जिले के छिबड़ा मऊ थाने के सिकंदरपुर गांव के अमित कुमार यादव व इसी थाने के चिल्बिलइया गांव के सहदेव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद अंग्रेजी शराब 139 कार्टन में रखा हुआ था। इसकी कुल मात्रा 1200 लीटर है। इसमें 49 कार्टन में 180 एमएल की कुल 2397 बोतलें, जिसकी कुल मात्रा 431.46 लीटर, 50 कार्टन में 375 एमएल की 1200 बोतलें, जिसकी कुल मात्रा 450 लीटर व 40 कार्टन में 750 एमएल की 480 बोतलें, जिसकी कुल मात्रा 360 लीटर, कुल मिलाकर 1241.46 लीटर शराब बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment