सीकर। रोहिताश मीणा
राजस्थान:74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजस्थान में सीकर जिले के ग्राम पंचायत निमेड़ा में स्थानीय भामाशाह मूलचंद मीणा, महेश मीणा, झाबर मल मीणा और विशाल कुमार मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को ₹21000 की राशि की स्वचलित स्कूल बेल सिस्टम मशीन भेंट की है। मशीन कि मुख्य विशेषताएं है( 1)मशीन द्वारा टाइम टेबल के हिसाब से ऑटोमेटिक क्लास की घण्टी लग जाएंगे, मशीन के साथ किसी भी कम्पनी का स्पीकर व एम्पलीफायर भी कनेक्ट कर सकते हैं।वही मशीन में पूरे साल के 24 प्रकार के अलग अलग प्रोग्राम सेट किये जा सकते हैं। विद्यालय प्रबंधक ने इस कार्य के लिए भामाशाह का आभार प्रकट किया।कोरोना महामारी के कारण स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कर सादगी से मनाया गया। इस मौके पर सरपंच मोतीलाल गढ़वाल, प्राचार्य मदन सैनी व अन्य गण्यमान्य नागरिक उपस्थिति रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment