भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायत उतरी साघर सुल्तानपुर पंचायत में बुधवार को भारत एकता मिशन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।यह राहत वितरण कार्यक्रम आजाद समाज पार्टी के महाराजगंज विधानसभा के प्रत्याशी एजाज़ अहमद सिद्दीकी व बसंतपुर प्रखंड अध्यक्ष राजा पासवान के संयुक्त नेतृत्व में महना, धुमनगर, चौगेठिया आदि गांव में कमर भर पानी में पहुच कर लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया।इसके उपरांत एजाज अहमद सिद्दीकी ने बताया कि भीषन तबाही के बीच न तो कोई प्रतिनिधि देखने आ रहा है और न ही प्रशासन। उन्होंने भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पीड़ित परिवारों के मदद के लिए आगे आए।इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आज़ाद रावण ,अध्यक्ष लालबाबू राम,इम्तियाज़ अहमद, अम्बुज आर्या, ,धीरेन्द कुमार, बिटटू पासवान ,गगन मांझी, इसराफिल,नगेन्द्र राम,सरोज अंसारी,संतोष राम सहित भीम आर्मी के कार्यकर्ता शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment