भगवानपुर हाट(बिहार)प्रखंड क्षेत्र के बिठुना पंचायत के रतौली गांव में स्थित योगी बाबा के स्थान पर जय योगी बाबा बॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया।फाइनल मैच मेंढुका बनाम भेरवनिया के बीच खेला गया।फाइनल मैच पांच सेट में खेला गया था। जिसमे भेरवनिया के कप्तान रतन कुमार महतो के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआत में ही मेंढुका के टीम पर 03 से बढत बना लिया।जिसको बराबरी करने के लिए मेंढुका टीम के कप्तान टुन्ना सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने जोरदार मुकाबला करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन बढ़त बराबर नहीं कर पाए।अंत में भेरवनिया की टीम ने 03 से जीत दर्ज कर कप पर कब्जा किया।खेल खत्म होने पर विजेता व उपविजेता टीम के कप्तान को चमचमाती कप संरक्षक महेश्वर शर्मा व मुखिया संजय सिंह उर्फ राजीव कुमार ने देकर सम्मानित किया। इस मौके अध्यक्ष अनुपम कुमार बिट्टू, मैच रेफरी मंसूर आलम व दिनेश शर्मा, सरपंच कृनकान्त सिंह,अभिषेक कुमार, अभिजीत कुमार, राजेन्द्र शर्मा, वैजनाथ शर्मा,विपिन कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment