भगवानपुर हाट(सीवान)वैशाली के युवती की न्याय के लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार के संध्या में माघर बाजार पर कैंडल मार्च किया।कैंडिल मार्च में शामिल भीम आर्मी के कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की तथा बिहार के डीजीपी से मांग किया कि बहन के हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करें तथा स्पीड ट्रायल कराकर फाँसी की सजा दिलाए।
ज्ञात हो 20 दिसम्बर को वैशाली जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को उनके गांव के बगल के कुछ अपराधियों ने अपहरण कर अपने साथ ले गए थे।
जब उनके परिजन अपनी पुत्री को छुड़ाने गए तो आरोपियों के परिजनों ने दो दिन बाद लड़की को वापस करने की बात कह भगा दिए थे।
जिसके बाद 26 दिसम्बर को नहर के पानी में लड़की का शव मिला था।कैंडल मार्च में शामिल भीम आर्मी के प्रखंड कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार राम ने लोगों से अपील किया कि इस तरह की घटना को लोग छुपाए नहीं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से सूचना साझा करें ताकि समय रहते ऐसी घटना को रोका जा सके।
कैंडिल मार्च में राहुल मानव बिट्टू पासवान ,काशिम खान ,डॉक्टर नंदलाल मांझी ,अवधेश राम ,अभिषेक यादव ,स्वामीनाथ राय ,गुड्डू यादव,विक्की कुमार,सचिन कुमार,विकास कुमार,टुनटुन यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment