होली एक्सप्रेस अखबार का हुआ विमोचन
मशरक (सारण)भोजपुरी मंडल मशरक द्वारा रविवार को रीषभ फैमिली रेस्टोरेंट के सभागार में बुध्दिजीवी, प्रतिनिधि सम्मान सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के उत्कृष्ट किसान, पंचायत प्रतिनिधि, समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं पत्रकारो को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया एवं होली मिलन समारोह में रंगा-रंग कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री डाॅ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह, बिहार विधान सभा में सतारूढ दल के मुख्य सचेतक व भाजपा विधायक जनक सिंह, सुफी संत डाॅ. जौहर सफियाबादी, पूर्व जिला पार्षद पुष्पा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं लोगों को अबीर-गुलाल लगा किया। मौके पर डाॅ. अवनिन्द्र शरण सिंह, डाॅ. सचिन चौधरी, भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, भाजपा नेता अजीत सिंह, डाॅ. पीके परमार, बिनोद प्रसाद, चन्द्रमा सिंह मुख्य थे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक शत्रुध्न सिंह ब्यास, पूर्व जिला पार्षद पुष्पा सिंह, हास्य व्यंग्य कवि सत्येंद्र दूरदर्शी, गणेश सिंह, मैनेजर मिश्र, बाल कलाकार अनिकेत कुमार एवं आदर्श कुमार सहित अन्य स्थानीय कलाकारो ने पारंपरिक होली गीत की प्रस्तुति कर शम्मा बांध दिया। रंग गुलाल के साथ एक दुसरे को होली की शुभकामनाये दी गयी। मौके पर होली एक्सप्रेस नामक अखबार का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनो लोगो को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश मंटू, भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, मुखिया बच्चा लाल साह, चन्द्रमा सिंह, जेपी सेनानी संघ के अध्यक्ष बिक्रमा सिंह, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment