Categories: Home

विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर भोजपुरी संगोष्ठी का आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में स्थित भगवानपुर महाविद्यालय भगवानपुर हाट के परिसर में रविवार को विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर मूंगा लाल शास्त्री की अध्यक्षता में भोजपुरिया संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन चौथे राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव के बैनर तले की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेड ए इस्लामिया कॉलेज सीवान के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अशोक प्रियम्बद ने संबोधित करते हुए कहा कि भोजपुरी की बुनियाद पर हीं हिंदी खड़ी है। भाषा के आधार पर 1956 में राज्यों का गठन हुआ था।भोजपुरी का विश्व में विशाल व समृद्धि साम्राज्य है, जिसकी विश्व ने जनसंख्या लगभग 25 करोड़ से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा का मूल स्रोत भोजपुरी हीं है। इसके बाद भी भोजपुरी आजतक विज्ञान का भाषा नहीं बन सका। उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि भोजपुरी का एक सर्वमान्य व्याकरण नहीं होने से क्षेत्रवार विभितताए पाई जाती हैं।जिसके कारण कोई सर्वमान्य स्वरूप विकसित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक दौर में दुनिया भर की मातृभाषाओं के लुप्त होने का ख़तरा मंडराने लगा है। हर साल अनेक भाषाएं खत्म हो रहीं हैं। उन्होने चौथे राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव के आयोजन को एक साहसिक व सराहनीय कदम बताया। मूंगालाल शास्त्री ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि आज तक भोजपुरी को संविधान की आठवीं सूची में शामिल नहीं होने के पीछे जनांदोलन का विफल होने है। संयोजक डॉ. उमाशंकर साहू ने 12 मार्च से शुरू होने वाले तैयारी की रूपरेखा पटल पर रखी, जिसकी समिति द्वारा समीक्षा की गई। बैठक ने अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अशोक राय, आनन्द प्रकाश पांडेय, वीरेन्द्र कुमार अभय, नागमणि शर्मा, आनंद प्रभाकर, अब्दुल कादिर, प्रदीप कुमार,अनिल कुमार गुप्ता सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago