Home

भोजपुरी के अमर नाटककार भिखारी ठाकुर जन्मदिन विशेष

लेखक:स्वतंत्र पत्रकार धर्मेंद्र रस्तोगी

बिहार के एक बड़े क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रचलित भोजपुरी भाषा है या बोली, इस विवाद को हम भाषा शास्त्रियों के लिए छोड़ दें; पर यह सत्य है कि इसे विश्व रंगमंच पर स्थापित करने में भिखारी ठाकुर का योगदान सर्वाधिक है। जैसे गोस्वामी तुलसीदास व कबीरदास ने पांडित्यपूर्ण भाषा के बदले लोकभाषा को अपनाकर जन-जन के मन में अपना स्थान बनाया, इसी प्रकार उत्तर भारत में भिखारी ठाकुर की मान्यता है।

लेखक धर्मेंद्र रस्तोगी

भिखारी ठाकुर का जन्म 18 दिसम्बर, 1887 को ग्राम कुतुबपुर (जिला छपरा, बिहार) में हुआ था। इनके पिता श्री दलसिंगार ठाकुर और माता श्रीमती शिवकली देवी थीं। इस समय देश में अंग्रेजों का दमन पूरे जोरों पर था। बिहार की दशा तो और भी खराब थी; क्योंकि वहाँ विदेशी दासता के साथ ही जमीदारों और भूस्वामियों के अत्याचार भी निर्धन जनता को सहने पड़ते थे। महिलाएँ अशिक्षा के साथ-साथ बाल विवाह जैसी कुरीतियों से भी ग्रस्त थीं।

स्वयं भिखारी ठाकुर ने भी विधिवत कोई शिक्षा नहीं पायी; पर जन-जन में प्रचलित लोकभाषा में अपनी कविता एवं नाटक रचकर एक नयी शैली का प्रतिपादन किया, जो ‘बिदेसिया’ के नाम से प्रसिद्ध हुई। अपने नाटकों में वे अभिनेता, निर्देशक और सूत्रधार की भूमिका भी स्वयं ही सँभालते थे। नौ वर्ष की अवस्था में भिखारी ठाकुर ने अपने भाई के साथ अक्षर ज्ञान पाया। वह बस इतना ही था कि वे रामचरित मानस पढ़ने लगे। वह कैथी लिपि में लिखते थे, जिसे पढ़ना बहुत कठिन था। अब यह लिपि लुप्तप्रायः है।

किशोरावस्था में ही उनका विवाह मतुरना के साथ हो गया। उन्हें बचपन से नाटक देखने का शौक था। माता-पिता की इच्छा के विपरीत वे चोरी छिपे नाटक देखते और कभी-कभी उसमें अभिनय भी कर लेते थे। एक बार वे घर से भागकर खड्गपुर जा पहुँचे। वहाँ उन्होंने मेदिनीपुर की रामलीला और जगन्नाथपुरी की रथयात्रा देखी। इससे उनके भीतर का कलाकार पूर्णतः जाग गया और वे धार्मिक भावना से परिपूर्ण होकर गाँव लौट आये।

30 वर्ष की अवस्था में उन्होंने ‘बिदेसिया’ की रचना की और अपनी नृत्य मंडली बना ली। घर वालों का विरोध तो था ही; पर जब यह नाटक और नृत्य जनता के बीच गये, तो सबकी जिह्ना पर भिखारी ठाकुर का नाम चढ़ गया। 1939 से 1962 के मध्य भिखारी ठाकुर की लगभग तीन दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हुईं, जिन्हें फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों से खरीद कर लोग बड़े चाव से पढ़ते थे। इनमें से अधिकांश पुस्तकें दूधनाथ प्रेस, सलकिया (हावड़ा) और कचौड़ी गली, वाराणसी से प्रकाशित हुई थीं।

इनमें बिदेसिया, कलियुग प्रेम, गंगा स्नान, बेटी

भिखारी #ठाकुर #सारण #छपरा #भोजपुरी

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

चोरी के दस कैमरा के साथ भगवानपुर हाट दो युवक को लकड़ी नवीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…

4 hours ago

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago