हाजीपुर(वैशाली)वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआ में हुए लूट कांड मे बड़ी सफलता हासिल कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।बीते दिन महुआ बाजार के कृष्णा ज्वेलर्स दुकान में हुए लूट कांड का उद्भेदन वैशाली जिला प्रशासन ने किया है जिसमें आठ व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं।आठ में से तीन अपराधी हैं और बाकी लूट का माल खरीदे थे।इस मामले में एस पी वैशाली मनीष कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक लूट के बाद महुआ थाना की पुलिस और जिला प्रशासन की टीम जांच पड़ताल में जुटी थी।
जिसमें मानवीय अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर तीन अपराधी राहुल कुमार,चंदन कुमार और कुंदन कुमार तीनों मुफस्सिल थाना समस्तीपुर निवासी को लूटे हुए 80,500 रूपये,259.3 ग्राम सोना,12 किलो 602 ग्राम चांदी,लूटा हुआ डी भी आर,काला रंग का स्कार्पियो,एक बाईक,तीन देसी कट्टा,छ: कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला गया तो मुफ्फसिल थाना सहित ताजपुर में दर्जनों मामले दर्ज हैं।वहीं पांच लोग ऐसे गिरफ्तार हुए है जिसने लूट का माल खरीदा था।जिसमें लालू कुमार,छोटू कुमार,अभय कुमार,अजीत,मिशाल और नितीश कुमार सभी समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया है।सभी को लूट का सामान खरीदने जुर्म में पकड़ा गया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment