गोपालगंज:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। इसके लिए नई दिल्ली में 26 और 27 मार्च को विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। गोपालगंज जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों से 25 बीएलओ इसमें शामिल होंगे।
सोमवार को जिला निर्वाचन विभाग के तत्वावधान में चयनित बीएलओ की टीम स्लीपर बस से दिल्ली रवाना हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। नई दिल्ली में आयोग के वरिष्ठ अधिकारी बीएलओ को मतदाता सूची में पंजीकरण, मृत और दोहरी प्रविष्टि के नाम हटाने, फोटो व अन्य त्रुटियों को सुधारने का प्रशिक्षण देंगे। इससे मतदाता सूची शुद्ध हो सकेगी और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इन बीएलओ को भेजा गया प्रशिक्षण के लिए:
नई दिल्ली में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से अजय कुमार पटेल, दीनानाथ साह, दिनेश प्रसाद और शशिभूषण कुमार शामिल होंगे। बरौली विधानसभा क्षेत्र से दुर्गेश राय, मनोज कुमार राम, अमित कुमार सिन्हा और उमेश कुमार शर्मा प्रशिक्षण लेंगे। गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से विनय कुमार, संजय कुमार शर्मा, म. अली शेर और रामविनोद सिंह को भेजा गया है।
कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से म. अमीरुद्दीन, हरेश कुमार दुबे, प्रशांत कुमार सिंह और छोटन कुमार प्रशिक्षण में शामिल होंगे। भोरे विधानसभा क्षेत्र से अमोद कुमार, राधाकांत तिवारी,अशोक कुमार यादव और नन्हें कुमार सिंह को भेजा गया है। हथुआ विधानसभा क्षेत्र से अताउल्लाह खान, धर्मवीर प्रसाद, अमित गुप्ता और जितेश कुमार सिंह प्रशिक्षण लेंगे।
डीएम और दो ईआरओ भी लेंगे प्रशिक्षण:
राष्ट्रीय स्तरीय इस विशेष प्रशिक्षण में डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, एडीएम राजस्व सह ईआरओ और हथुआ एसडीएम सह ईआरओ भी शामिल होंगे। बीएलओ टीम के नोडल अधिकारी के रूप में अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुशांत कुमार को नियुक्त किया गया है। इन्हें मतदाता सूची शुद्धिकरण सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment