Home

बिहार:सूबे के तीन जिलों में जल्द लगेगा इथेनॉल प्लांट,युवाओं को मिलेगा रोजगार

पटना(बिहार)सूबे के उद्योग मंत्री के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मार्च के अंत में या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बिहार के तीन जिलों में कम से कम चार इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन होगा। जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

उधोग धंधों को लेकर अक्सर सवाल खड़े होते रहे हैं, पर अब इसकी शुरुआत हो गई है।जल्द ही सूबे में इससे जुड़े कई प्लान दिखाई पड़ने लगेंगे। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को पटना के खादी मॉल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को यह जानकारी दी।शाहनवाज हुसैन ने इस मौके पर उद्योग संवाद पुस्तक का विमोचन भी किया। इसमें पिछले एक वर्ष में उद्योग मंत्री के रूप में उनके किए गए कामों की जानकारी है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मार्च के अंत में या अप्रैल में बिहार के तीन जिलों में कम से कम चार इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन होगा जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
बिहार में कई उधोगों को लगाने की है तैयारी है।जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार में कई उधोगों को लगाने की पूरी तैयारी है।जिसमे सत्रह इथेनॉल की इकाइयों का समझौता हो गया है। साथ ही आपूर्ति कोटा 18.50 करोड़ लीटर से बढ़कर 35.28 लीटर हो गया है।मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अप्रैल में बरौनी में बॉटलिंग प्लांट की शुरुआत हो जाएगी जिसमें फ्रूट जूस की इकाई का भी प्लांट होगा। इससे भी कई लोगों को रोजगार मिलेगा।
दरअसल बिहार में पिछले एक साल में 614 इकाइयों के लिए 38 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव मिला है। SC-ST उद्यमी योजना के तहत 3,999 और मुख्यमंत्री अति पिछड़े उद्यमी योजना के तहत चार हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा।बिहार स्टार्टअप नीति के तहत 20 नए स्टार्टअप को ट्रस्ट द्वारा प्रमाणित किया गया है। चौवालीस स्टार्टअप को 219 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वही राजधानी पटना की तर्ज पर मुजफ्फरपुर में भी खादी मॉल का निर्माण किया जा रहा है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago