Home

बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में दो आईपीएस अधिकारी को निलंबित किया

पटना:राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में दो आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार और दयाशंकर को निलंबित कर दिया है।आदित्य कुमार के ऊपर गिरफ्तारी का बादल मंडरा रहे है।वर्तमान वे फरार चल रहे हैं। आदित्य कुमार गया के तत्कालीन एसएसपी थे। जबकि दयाशंकर पूर्णिया के एसपी थे।गृह विभाग ने इसको लेकर पत्र भी जारी कर दी है।

अदित्य कुमार ने अपने एक दोस्त को उच्च न्यायलय पटना का नकली चीफ जस्टिस बनाया, फिर उससे डीजीपी एस के सिंघल को फोन करवाकर अपने ऊपर चल रहे प्राथमिकी को प्रभावित करने का दबाव बनाया था।उन पर जालसाजी का आरोप है।पुलिस मुख्यालय के अपर महानिदेशक जितेंद्र गंगवार ने बताया कि अब तक की जांच में ये साफ है कि साजिश में आदित्य कुमार भी शामिल थे।
वहीं एक सप्ताह पूर्व में पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के आवास और पटना के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी की थी, उन पर आय से 65 फीसदी अधिक संपत्ति रखने का आरोप है।दयाशंकर के ठिकानों से 14 लाख नकद और 72 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ था। साथ ही कई फ्लैट, दुकान और महंगी गाड़ियां होने का पता चला है।तथा कई स्थानों पर निवेश के दस्तावेज बरामद हुए थे।
 

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago