पटना: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट कल जारी होगा।रिजल्ट की घोषणा दोपहर तीन बजे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे।इस दौरान बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार उपस्थित रहेंगे।बिहार इंटरमीडिएट ने टॉपर्स के वेरीफिकेशन सहित तमाम प्रक्रिया पूरी कर ली है।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट कल ही तैयार कर लिया था। साथ ही सभी टॉपर्स की कॉपियां मंगवाने के बाद बोर्ड में एक्सपर्ट के समक्ष हैंड राइटिंग का मिलान भी कराया गया और उसके बाद वाइवा और लिखित टेस्ट भी लिया गया।
ज्ञात हो कि राज्य में 1 फरवरी से 14 फरवरी तक इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 13 लाख 46 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड पिछले 4 साल से लगातार समय से पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाता रहा है और इस बार भी बोर्ड अपना रिकॉर्ड खुद ही तोड़ने जा रहा है। इसीलिए परीक्षा के महज 1 माह के अंतराल में ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है।रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।हालाकि इस खबर की पुष्टि गौरीकिरण नहीं करता है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment