Home

बिहार पारा मेडिकल दूसरे राउंड की काउंसलिंग तिथि रद्द, नौ से दाखिला, आवंटन रिजल्ट चार नवंबर को जारी होगा

पटना:बीसीईसीईबी ने पारा मेडिकल में दाखिला के लिए आयोजित दूसरे राउंड की काउंसिलिंग रद्द करने की पत्र जारी कर जानकारी दी है। पहले 19 से 22 अक्टूबर तक चलने वाली दाखिला प्रक्रिया को रद्द कर समिति ने नई तिथि जारी की गई है। अब दूसरे राउंड के तहत दाखिला 09 से 14 नवंबर के बीच होगा।जबकि दूसरे राउंड का आवंटन रिजल्ट 04 नवंबर को जारी कर दिया जायेगा। वहीं, आवंटन लेटर चार से 14 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीईसीई) 2022 के आधार पर सरकारी व निजी पारा मेडिकल (इंटर) व पारा मेडिकल (मैट्रिक स्तरीय) कोर्स में नामांकन होगा। ड्रेसर के 690, एएनएम के लिए सरकारी कॉलेजों में 4255 व निजी में एएनएम की 2917 सीटें हैं। वहीं, जीएनएम के लिए सरकारी में 1538 सीट व निजी में जीएनएम के लिए 1906 सीटें हैं। वहीं, पारा मेडिकल के अलग-अलग कोर्स में सरकारी में 2795 सीटें हैं।

लेटरल एंट्री के तहत दाखिला के लिए 21 से पंजीयन बीसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में लेटरल एंट्री के तहत नामांकन के लिए मॉपअप राउंड की तिथि जारी कर दी है। राज्य के सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक कोर्स के द्वितीय वर्ष में नामांकन के लिए मॉपअप राउंड के तहत पंजीयन 21 से 31 अक्टूबर तक करवा सकते हैं। काउंसिलिंग प्रोग्राम चार नवंबर को जारी होगा।

डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में चार नवंबर से नामांकन

बीसीईसीईबी ने डिप्लोमा स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री के तहत नामांकन तिथि जारी कर दी है। इसके साथ बोर्ड ने कोटिवार मेधा सूची भी जारी कर दी है। 25 जुलाई 2022 के आयोजित डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (लेटरल एंट्री) 2022 में सफल छात्र चार नवंबर से नामांकन करवा सकते हैं। नामांकन के लिए ऑफलाइन काउंसिलिंग चार से 14 नवंबर तक बीसीईसीईबी के कार्यालय में आयोजित की जायेगी। सभी अभ्यर्थियों का मेधा के अनुसार काउंसिलिंग तिथि व समय बीसीईसीईबी की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। पार्षद ने कहा है कि यदि निर्धारित काउंसिलिंग के आधार पर सीट आवंटन प्रक्रिया पूरा नहीं हो सकेगी तो उसे अगले दिन पूरा करने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को रुकना होगा। यदि निर्धारित तिथियों से पहले ही उपलब्ध सीटें भर जाती हैं तो सीटों के भर जाने के बाद निर्धारित काउंसिलिंग स्थगित कर दी जायेगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago