शराबबंदी वाले बिहार में सौ करोड़ से अधिक का फैला रखा है बाजार
पटना:बिहार पुलिस को एक बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार करने सफलता पाई है। शराब माफिया को असम के गोवाहटी के फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया है।खबरों में मिली जानकारी के अनुसार इस शराब माफिया ने शराबबंदी वाले बिहार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली। वह असम के गुवाहटी में शराब की चार फैक्ट्रियां चलता है। गुवाहटी से वह बिहार में शराब की सप्लाई करता था। इसका खुलास तब हुआ जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार माफिया की पहचान सुनील शर्मा के रूप में हुई है। उसे बिहार पुलिस ने मद्य निषेध कानून में गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बड़ा खुलासा किया है। उसने शराबबंदी वाले बिहार में शराब बेचकर 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाई कर ली। महज पिछले डेढ़ साल में ही इसने शराब बंदी वाले बिहार से अकेले 100 करोड़ रुपए की कमाई की है।खबरों में बताया गया है की सुनील शर्मा अलग-अलग नाम की कुल 12 कंपनिया बनाई है। साल 2016 में राज्य सरकार ने बिहार में शराबबंदी कानून लागू की थी। इसके बाद 2017 से ही शराब माफिया सुनील भारद्वाज एक्टिव हो गया। इसने लगभग बिहार के सभी जिले में अपना नेटवर्क बनाया। फिर इसी नेटवर्क के जरिए शराब के अवैध कारोबार को बिहार में फैलाया। कंपनियों का मालिक है। इसमें से 4 कंपनियों शराब बनाती हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि 12 में से 6 कंपनियां फर्जी तरीके से चल रही है। सिर्फ कागज पर वो रन कर रही हैं। असलियत में उनका कोई अस्तित्व है ही नहीं। इस बारे में टीम की पड़ताल अब भी जारी है। उसने अपनी 12 कंपनियों का सालाना टर्न ओवर करीब 400 करोड़ रुपए से अधिक पहुंचा दिया है।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment