Home

बिहार पुलिस इंस्पेक्टर का प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी,आयोग के अधिकारीक बेवसाइट bpssc.bih.nic.in देखे

फ़ोटो गूगल

पटना:सूबे में बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के लिए हुई परीक्षा का परिणाम बीपीएसएससी ने घोषित कर दिया गया है। बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है।परीक्षा परिणाम बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विस कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते है।ज्ञात हो कि सब इंस्पेक्टर के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों के लिए 26 दिसम्बर को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी।इस परीक्षा में लगभग 6 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

सब-इंस्पेक्टर व सार्जेंट पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए 47900 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 608736 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 26 दिसंबर को दो पालियों में कराई गई थी। इनमें पहली पाली की परीक्षा में 223735 अभ्यर्थी और दूसरी पाली की परीक्षा में 226143 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे।

दोनों पालियों की परीक्षा में 433271 अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी करने योग्य पाया गया।इन अभ्यर्थियों में 265681 ने 30 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। जबकि 167590 अभ्यर्थियों ने 30 फीसदी से कम मार्क्स हासिल किए। प्रारम्भिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जायेगा। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आरक्षण कोटिवार तैयार की जायेगी।


लिखित परीक्षा में दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक प्राप्त करने की स्थिति में मेधा सूची में उनके स्थान का निर्धारण उनकी जन्म तिथि के आधार पर किया जायेगा अर्थात उम्र में वरीय अभ्यर्थी मेधा क्रम में ऊपर रहेंगे। समान अंक प्राप्त करने एवं समान जन्म तिथि वाले दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों की स्थिति में मेरिट लिस्ट सूची में उनके स्थान का निर्धारण उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा अर्थात अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी मेधा क्रम में ऊपर रहेंगे।

प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद पुलिस अवर सेवा आयोग दारोगा और सार्जेंट की मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। यदि कोरोना का संक्रमण का फैलाव कम होता है  तो मुख्य परीक्षा में जल्द हो सकती है।हालात बेहतर हुए तो आयोग बगैर समय गवांए मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago