Home

बिहार एसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड शुरू

पटना :बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी बीपीएसएससी ने एसआई 1,275 पदों पर वैकेंसी निकली थी। परीक्षा का आयोजन आगामी 17 दिसंबर को किया जाना है। वहीं, आज से एडमिट कार्ड डाउनलोड होना शुरू हो गया है। लेकिन वेबसाइट डाउन होने के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। अभ्यर्थी को काफी परेशानी हो रही है।

कल से वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी परीक्षा केंद्रों की सूची

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं रोल नंबर वाइज परीक्षा केन्द्रों की सूची कल यानी 2 दिसंबर 2023 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इन्हें देखकर उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि डाउनलोड किया गया ई-प्रवेश-पत्र उसके अनुरूप है या नहीं।

दो पाली में होगा परीक्षा का आयोजन

इस बिहार एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर को दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा वहीं परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। गेट बंद होने के बाद अभ्यर्थी की एंट्री नहीं मिलेगी।जब अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी, जिसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र और आधार कार्ड। इनमें से कोई एक ले जाना जरूरी होगा।

कुल 1,275 पदों के लिए होगी परीक्षा

रिक्त पदों की संख्या की बात करें तो इसमें 441 पद अनारक्षित वर्ग के लिए है। एससी के 275, एसटी के 16, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 238, पिछड़ा वर्ग के 107, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 82, ईडब्ल्यूएस के 111, ट्रांसजेंडर के 05 पद आरक्षित हैं।

तीन चरणों में होगी भर्ती की परीक्षा

इन पदों पर भारती की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। इसके लिए सबसे पहले प्री परीक्षा होगा इसके बाद मेन्स और फिर फिजिकल टेस्ट देना होगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago