Home

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पवेलियन का सोनपुर मेला में हुआ उद्घाटन

सोनपुर(बिहार)विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला में मंगलवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन का उद्घाटन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत,सदस्य पी.एन. राय,कौशल किशोर मिश्र, नरेंद्र सिंह और प्रकाश कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव मो.वारिस खान (भा.प्र.से.), विशेष सचिव आशुतोष सिंह समेत एसडीआरएफ़ के समादेष्टा मो. फर्ग्गुद्दीन, अग्निशमन के डीआईजी मृत्युंजय कुमार सहित सारण के एडीएम मुकेश कुमार, सोनपुर एसडीओ आशीष कुमार उपस्थित रहे।प्राधिकरण के पैवेलियन में आपदा जागरूकता के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

नुक्कड़ नाटकों के मंचन व मॉक ड्रिल के अलावा प्राधिकरण के पैवेलियन में लगाए गए विभिन्न स्टॉल पर लोगों को आपदा में सुरक्षित रहने की जानकारी दी जा रही है। बड़ी संख्या में मेलार्थी पैवेलियन में पहुंचे और आपदाओं से बचाव के तरीके के बारे में जानकारी हासिल की।बिहार अग्निशमन सेवा, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, वोलट्रोन (एआर/वीआर), उत्कर्ष एक पहल, गतिविधि, युगांतर,बिहार मौसम सेवा केंद्र, ग्रामीण समुदायिक स्वास्थ्य समन्वयक,राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौववहन संस्थान, दिव्यांगजन कार्यक्रम स्टाल के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्राधिकरण के सदस्य श्री पीएन. राय ने कहा कि पवेलियन में लगे अलग अलग स्टालों पर आने वाले लोगों को बाढ़, भूकंप, बज्रपात,आग आदि संबंधित आपदा के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक करना हमारा प्रथम कार्य हैं। उन्होने कहा कि ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य समन्वयक की गाँव-गाँव तक पहुंच है, उनके माध्यम से लोगो को आपदा के बारें में जानकारी दी जाएगी। सभी हितधारकों का कर्तव्य यही होना चाहिए की पवेलियन में आ रहे सभी लोगो को आपदा से बचाव की पूरी जानकारी दें। प्राधिकरण मेले में पवेलियन के माध्यम से बड़े स्तर तक लोगों को जन जागरूकता हेतु हितधारकों के साथ मिलकर नाटक, मुकरियां,मॉकड्रिल,पपेट, एआर/वीआर तथा अन्य तरीकों से आपदा से बचाव के लिए जानकारी देंगे। मंच संचालन जीवन कुमार ने किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago