बलिया:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में 27 जून को उत्तर प्रदेश के बलिया में समन्वय बैठक हुई। इसमें बिहार के सारण, भोजपुर, सिवान और बक्सर जिलों के मद्य निषेध विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बलिया से जिला आबकारी पदाधिकारी विजय कुमार शुक्ला, सारण से सहायक आयुक्त केशव झा, भोजपुर से रजनीश, बक्सर से अधीक्षक अशरफ जमाल और सिवान से अधीक्षक गणेश चंद्रा मौजूद रहे। संबंधित जिलों के आबकारी निरीक्षक भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में तय हुआ कि सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त छापेमारी की जाएगी। सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान होगा। बलिया जिले की लाइसेंसी शराब दुकानों की बिक्री पर भी नजर रखी जाएगी। इससे बिहार में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगेगी।
मई महीने में भी ऐसी ही बैठक भोजपुर में हुई थी। लगातार हो रही इन बैठकों के जरिए रणनीति बनाकर तस्करी पर कड़ा नियंत्रण किया जा रहा है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment