Home

बिहार का अग्निवीर का जम्मू कश्मीर में गोली लगने से मौत,गांव में मातम


सीवान(बिहार)जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात सीवान के अग्निवीर जवान प्रदीप यादव की मंगलवार को संदिग्ध स्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि गोली कैसे लगी है यह अभी पता नहीं चला है। घटना जम्मू कश्मीर के अखनूर के टांडा इलाके की है।जिले के दरौली प्रखंड के दोन के रहने वाले शंभू यादव के छोटे पुत्र प्रदीप कुमार यादव ड्यूटी पर थे तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।गोली की आवाज सुन अन्य साथी प्रदीप के पास पहुंचे तो देखा कि गोली लग गई है।साथियों ने प्रदीप को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कमांडिंग ऑफिसर ने दी परिजनो को सूचना

प्रदीप यादव टांडा क्षेत्र के 24 फील्ड रेजीमेंट की सेंट्री पोस्ट पर तैनात थे। घटना के बाद स्थानीय आर्मी फोर्स ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। प्रदीप की उम्र 21 वर्ष थी। वर्ष 2022 में 21 फरवरी को प्रदीप ने अग्निवीर ज्वाइन किया था। वो दो भाइयों में छोटे थे। प्रदीप के बड़े भाई रवि ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे कुछ पारिवारिक बात हुई थी।इसके बाद रवि सीवान चले गए।शाम को घर लौटे तो प्रदीप के कमांडिंग ऑफिसर ने फोन पर बताया कि प्रदीप को गोली लग गई है और वह शहीद हो गया है।

अग्निवीर जवान के घर लोगों की जुटी भीड़

उधर सूचना मिलने के बाद प्रदीप के दरवाजे पर लोगों तांता लग गया। हालांकि अभी भी प्रदीप के पिता शंभू यादव और माता देवंती देवी को इसकी जानकारी नहीं है।माता-पिता को यही जानकारी है कि प्रदीप को गोली लगी है। प्रदीप के भाई रवि ने बताया कि कमांडिंग ऑफिसर ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को फ्लाइट से पटना भेजा जाएगा।

आज बुधवार (13 दिसंबर) की रात करीब 10 बजे तक या गुरुवार (14 दिसंबर) की सुबह तक शव घर पहुंच सकता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।ज्ञात हो कि प्रदीप जब पहली बार अग्निवीर में भर्ती होने के बाद गांव लौटा था तो ढोल बाजे के साथ ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया था।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

चोरी के दस कैमरा के साथ भगवानपुर हाट दो युवक को लकड़ी नवीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…

2 hours ago

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago