Home

बिहार में अबतक की सबसे बड़ी शराब की खेप सारण से बरामद

दो करोड़ से अधिक के शराब के साथ दो चालक गिरफ्तार
पटना:राज्य में इन दिनों पूर्ण शराबबंदी कानून को लेकर राजनीतिक उठापटक तेज है। विपक्षी दलों के साथ साथ सत्ता पक्ष के नेता भी शराबबंदी को असफल बता रहे हैं। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में अवैश शराब के धंधा पर नियंत्रण लगाने में पुलिस पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत करीब दो करोड़ आंकी जा रही है। शराब बंदी वाले बिहार में अबतक की सबसे बड़ी खेप में शराब का पकड़ा जाना कहीं न कहीं सरकार के दावों से कोसो दूर है।दरअसल, केंद्रीय उत्पात विभाग की तरफ से छपरा पुलिस को शराब की बड़ी खेप के सारण पहुंचने की सूचना दी गई थी। मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रिविलगंज थाना के पास वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो ट्रकों से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों ट्रकों के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। जब्त शराब की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। रिविलगंज थाने की पुलिस ने दो ट्रक पर लदी 10 हजार 72 लीटर 800 ग्राम लगभग 1192 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।ज्ञात दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बड़ी मात्रा में दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है। यह पहला मौका नहीं है जब इतनी भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई है, प्रतिदिन किसी ने किसी जिला से शराब पकड़े जाने के मामले सामने आते रहे हैं। हर दिन शराब बेचने और पीने वाले लोग पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। विपक्ष से लेकर सरकार के सहयोगी दल लगातार शराबबंदी को असफल बता,इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago