सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हशनपुरा गांव के श्रीकांत राय के 35 वर्षिय पुत्र बृजेश राय का दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में गार्डन गैलेरिया मॉल में एक पार्टी के दौरान हुए बवाल में पीट-पीट कर सोमवार की रात्रि में हत्या कर दी गई है।इसकी सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया है।अब तक मिली सूचना में पुलिस ने इस मामले में गार्डन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन्स बार के 8 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।आरोप है कि बाउंसर्स ने बृजेश को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।
घटना सोमवार की रात की है। मृतक बृजेश राय अपनी कंपनी द्वारा आयोजित पार्टी में गार्डन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन्स बार में पहुंचे थे।वहां बार के कर्मचारियों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया।कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये विवाद पैसों को लेकर हुआ था।
मिली जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद बार के कर्मचारियों और बाउंसर ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया जिसके बाद वो घायल हो गए। उन्हें जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक बृजेश राय नोएडा की JLN नाम की कंपनी में काम करते थे जो ई- रिक्शा की बैट्री बनाती है। कंपनी की तरफ से आयोजित पार्टी में हिस्सा लेने के लिए ही वो वहां पहुंचे थे।
अब पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।बार के 14 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ हो रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में आठ लोगों की पहचान हुई है।
इस मामले को लेकर नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि बृजेश के साथ बार में मारपीट हुई थी और जब उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली हम मौके पर पहुंचे और मामले में हस्तक्षेप किया।उन्होंने कहा, जिस वक्त यह घटना बार में हो रही थी उस वक्त पुलिस को इसकी सूचना नहीं थी लेकिन जैसे ही हमें खबर मिली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
डीसीपी रणविजय सिंह ने कहा जहां भी इस तरह की आशंका रहती है खासतौर पर रेस्टोरेंट और बार में हम वहां के लोगों के साथ लगातार मीटिंग्स करते हैं और उन्हें समझाते हैं कि ऐसे मामलों को कैसे नियत्रंति करना चाहिए।
इनपुट आजतक
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment