Home

बिजली के चिंगारी से लगी आग में पांच झोपड़ी सहित लाखों के संपति राख

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के देहरी गांव में शुक्रवार के मध्य रात्रि में बिजली के चिंगारी से लगी आग में पांच झोपड़ी जल कर राख हो गई।जिसमे गांव के मुन्ना साई,झुन्ना साई,मोहमद रफीक साई,मुख्तार साई और मजनू साई का झोपड़ी जलकर राख हो गया।जिसमे झोपड़ी में रखे सभी समान जल गए।जिसमे एक बाइक,दो साइकिल,नगदी,अनाज,कपड़ा सहित सभी समान जल गए है।जबकि झोपड़ी में बांधे 17 बकरी झुलसकर मौत हो गई है।आगलगी के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की रात्रि के करीब ग्यारह बजे जब सभी लोग सो गए थे।

तभी एका एक गांव में आग लगने पर चीख पुकार मचने लगा।इसे सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए।और आग को नियंत्रित करने का सामूहिक प्रयास होने लगा।लेकिन आग की लपट इतनी भयानक थी आस पास के घरों को अपने लपेट में लेने लगी थी।जिसे देखते हुए अग्नि समन को सूचना दी गई।जिसके आधे घंटे बाद तीन अग्नि समन गाड़ी पहुंची और आग पर नियंत्रित पाया।आगलगी में सबकुछ समाप्त होने के कारण पीड़ित परिवारों के सामने भोजन और सर ढकने का संकट गहरा गया है।वही आगलगी से प्रभावित परिवार को सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय ने तत्काल कंबल मुहैया कराया तथा प्रशासन से पीड़ित परिवारों तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की।वही सीओ रणधीर कुमार ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें तत्काल तिरपाल और प्रति परिवार 25 किलो अनाज उपलब्ध कराया है। आग बुझाने में अर्जुन ठाकुर,पूर्व मुखिया हरेश ठाकुर,जयप्रकाश राम,वकील शर्मा,धीरज कुमार, धंजय कुमार,मुकेश राम,लालाबाबू राम सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago