Home

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर मंगलवार को तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने दोनो घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए।अस्पताल में घायलों को देखने के लिए लोग उमड़ गए।दोनो घायल पिता पुत्र बताए जा रहे है। पिता पुत्र सारण जिला के सहजीतपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव के सुशील गुप्ता और इनके पुत्र शुभम कुमार गुप्ता है।घायल सुभम ने बताया की अपने पिता के साथ बसंतपुर में उपचार के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे।इसी दौरान हिलसर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।जब तक हम लोग कुछ समझा पाते धक्का मरने वाला वाहन तेज रफ्तार से भागने में सफल रहा।स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में।लाया गया।जहा से स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार करने के बाद सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया।घटना की सूचना पर घायल के स्वजन अस्पताल पहुंचे ।खबर प्रेषित होने तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago