बसंतपुर(सीवान)रविवार सुबह बसंतपुर मेन रोड पर जाम के बीच दर्दनाक हादसा हुआ। साहरकोला गांव की मीना देवी (50) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वह पति अजित शर्मा के साथ बाइक से लौट रही थीं। जाम में फंसी बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति को हल्की चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने मीना देवी को बसंतपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से सिवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। परिजन सदमे में हैं। पति का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा, मेन रोड पर हर दिन जाम लगता है। सड़क के दोनों ओर सब्जी और फल विक्रेताओं ने कब्जा कर रखा है। बाजार अव्यवस्थित है। कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा, प्रशासन की चुप्पी अब जानलेवा बन रही है।
गांव वालों ने मांग की है कि सड़क से अतिक्रमण तुरंत हटाया जाए। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाए। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment