भगवानपुर हाट(सीवान)मुख्यालय के एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज भगवानपुर में स्कूल के टॉप टेन व अन्य सफल बच्चों को शिक्षकों ने उन्हें मिठाईयां खिलाईं। मजदूरी का काम करने वाले बड़कागांव के स्वामीनाथ महतो के पुत्र बिटू कुमार ने 459 अंक लाकर स्कूल में टॉपर रहा है। वहीं गहना बर्तन के दुकानदार जितेन्द्र कुमार सोनी के पुत्र अंकित कुमार ने 457 अंक लाकर स्कूल में दूसरा स्थान लाया है। उसने मुख्यालय के निहारिका शिक्षा संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। छात्राओं में भगवानपुर के पुतुल बिहारी वर्मा की पुत्री डॉली कुमारी ने 422 लाकर नाम रौशन किया है। डॉली के पिता छोटा-मोटा काम कर परिवार चलाते हैं। इसी स्कूल के छात्र विवेक कुमार को 451, महेश कुमार को 446, प्रियदर्शी विश्वकर्मा को 436, हुलेसरा के आशुतोष कुमार को 431, श्यामबाबू कुमार को 430, काजल कुमारी को 422, डिकु कुमार भगत को 428, नीरज कुमार को 416, नेयाज अंसारी की 414, रविरंजन कुमार को 413, आनंद कुमार को 406, संजना कुमारी को 400, विशाल कुमार को 395, गुड़िया कुमारी को 377 अंक प्राप्त हुए हैं। हुलेसरा के आशुतोष ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक कंचन बिहारी वर्मा को दिया है। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कौड़िया वसंती के छात्र दीपक कुमार राम ने 446 अंक लाकर परचम लहराया है। बीआरपी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उसके पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। सर्वोदय उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज चकियां चतुर्वेदी की छात्रा फरीना खातुन ने 451 लाकर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। सहसा गांव के ध्रुपनाथ मिश्रा के द्वितीय पुत्र आरव ओझा ने मैट्रिक की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पंडित के रामपुर गांव के धर्मेन्द्र पांडेय के पुत्र नीशु पांडेय ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment