भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवो में शुक्रवार को भाजपा नेता मनोरंजन सिंह मनु ने मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया।इस दौरान उन्होंने ने लोगों से बिना मास्क पहने घरों से बाहर नहीं निकले की अपील की।उन्होंने ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव ही इलाज है।
आगे बताया कि महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के द्वारा लोगों के बीच मास्क उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के माध्यम से भगवानपुर प्रखंड के बेलासपुर, धर्मराज, मघरी, मराछी, सुल्तानपुर, महना, माघर, कौड़िया आदि गांवों में सेनेटाइजर का वितरण किया। इस अभियान में लगे कार्यकर्ताओं को मनोरंजन सिंह ने कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। सम्मानित होनेवाले कार्यकर्ताओं में राहुल सिंह, विनय शंकर, सिकन्दर राम, शशांक कुशवाहा, वरुण रस्तोगी, छोटेलाल ठाकुर, मोतीलाल साह, कृष्णा दुबे, राजू कुमार प्रमुख हैं।मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री दारा सिंह, डॉ कामेश्वर शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता मुकेश कुशवाहा, अनील सिंह, लालदेव राय, धनंजय कुमार, मनीष सिंह, चंदन कुमार, विकास शर्मा, सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment