बिरनी(गिरिडीह)प्रखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन मंगलवार को दोनियाँ में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव नरेश वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने सर्वसम्मति से अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष हाशमी अंसारी को चुना।नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बैठक में संकल्प लेते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत व प्रखंड के सभी पंचायतो में कमेटी के गठन पर जोर दिया जाएगा। बिरनी में कांग्रेस आग की गोला बन कर उभरेगी।बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश सचिव नरेश वर्मा ने कहा देश की भला कांग्रेस से होगी। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीब,दलित,पिछड़ी और अल्पसंख्यकों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलता है।भाजपा सरकार ने देश को तोड़ रखा है। राहुल गांधी देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं।भाजपा हिन्दू मुस्लिम,मंदिर-मस्जिद के नाम पर राजनीति कर रही है। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष निसाब आलम एवं संचालन कजमुद्दीन अंसारी ने किया। इस दौरान मो. इकबाल,बीस सूत्री अध्यक्ष एतवारी वर्मा,कांग्रेस नेता दिलावर अंसारी,मुरली मंडल,रामकृष्ण वर्मा,मुबारक अंसारी,अबुल अंसारी, मंसूर अंसारी,राजकिशोर सिंह,मोहुद्दीन अंसारी, मकबूल अंसारी,गुलाम मुस्तफा आदि उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment