Home

भाजपा नेता ने जरुरतमंदो के बीच बांट रहे भोजन के पैकेट

छपरा (सारण)लाॅक डाउन के दौरान भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने अपने क्षेत्र के सभी मजदूर एवं गरीब, असहायों की सहायता हेतु हाथ बढ़ाया है।उनका कहना है कि वैसे लोग जो असहाय है या वैसे मजदूर जो प्रतिदिन मेहनत करके मजदूरी प्राप्त कर किसी तरह अपना दैनिक जीवन गुजर बसर करते थे, उनके सामने अत्यंत विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।ऐसे स्थिति को देखते हुए भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर अपने निजी कोष से प्रतिदिन 100 से 150 पैकेट भोजन तैयार करवा कर बांट रहे हैं। इसके अलावा पूरे छपरा विधानसभा में सभी गरीबों के यहाँ राशन भेजवा रहे हैं।

फकुली में समुचे गाँव में मास्क और सेनेटाइजर बांटकर उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरुकता भी फैलाया. यह सेवा समर्पण का प्रयास जारी रहेगा।भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग करवाने तथा वितरण स्थान पर पहुंचाने यह सभी कार्य उनहोंने अपने नेतृत्व में पूर्ण रूप से साफ सफाई तथा सामाजिक दूरियों को ध्यान में रखते हुए करना सुनिश्चित किया है।मौके पर मौजूद बिशाल सिंह राठौड़,सोनू मिश्रा,छोटू सिंह,प्रमोद यादव,शौकत अली,सुधीर कुमार, सुजीत कुमार,निहाल कुमार,अजीत पटेल,विशाल पटेल,सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago