Home

भाजपा नेता का भाई सहित सात कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रखंड में दहसत

भाजपा नेता के भाई का गांव के चिकित्सक के पास कराया गया है उपचार


भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार को चार साल के बच्ची सहित सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वालों में बलहा एराजी पंचायत के मैरी मकसूसपुर गांव में तीन व गोपालपुर पंचायत के पिपरहियां गांव में चार मरीज मिले हैं।जिसमे पिपरहिया गांव के तीन लोग डाई माह पहले पूना से घर से पहले क्वारेंटाइन सेंटर पर 14 दिन रखे गए थे।जबकि एक पिपरहिया के ही भाजपा नेता का भाई कोरोना पोजेटिव पाया गया है।जिसका गांव के ही डॉक्टर के द्वारा इलाज कराया गया है।वही मैरी मकसूसपुर की चार वर्ष की बच्ची व उसकी दादा संक्रमित है। इनके संबंध में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सोमवार को उत्क्रमित हाई स्कूल पिपरहियां खरिया टोला में आयोजित सैम्पल कलेक्शन सेन्टर पर कोरोना जांच के लिए 135 लोगों का सैम्पल लिए गए थे। शुक्रवार को आई इसकी जांच रिपोर्ट में सात लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने दी।वही कोरोना संक्रमण के प्रखंड में बढ़ते संख्या के बाद भी लोग भगवानपुर बाजार में बिना मास्क के लोग खरीददारी करते देखे गए। सात कोरोना में से तीन संक्रमितों कक होम आइसोलेशन में घर पर ही गहन निगरानी में रखा गया। बाकी चार लोगों को इलाज के लिए आइसोलेशन में भेजा गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago