बेतिया(बिहार)पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से निजी कारण का हवाला दे इस्तीफा दिया है। भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बात की जानकारी के लिए विधायक से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने ने फोन रिसीव नहीं की।
रश्मि वर्मा ने बिहार विधानमंडल के स्पीकर को दिए अपने इस्तीफे में लिखा है, ‘मैं निजी कारणों से बिहार विधानसभा की सदस्यता से स्वेच्छा से त्याग पत्र दे रही हूं। मेरे त्याग पत्र को स्वीकार करने की कृपा करेंगे।’
त्याग पत्र में कारणों का नहीं किया है खुलासा
हालांकि निजी किन कारणों से वे त्याग पत्र दे रहीं हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
निजी कारणों की जानकारी के लिए विधायक से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है तो वे फोन रिसीव नहीं कर रहीं हैं।
विधायक के हाथ में दिख रहा लैटर आज का ही
विधायक हाथ में जो पत्र है, वो 9 जनवरी 2022 का है जो विधायक के लेटर पैड पर लिखा गया है। इस पत्र को दिखाते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि कुछ पारिवारिक संपत्ति विवाद की वजह से विधायक और उनके समर्थकों पर हाल के दिनों में कुछ मुकदमे भी हुए हैं। हालांकि विधायक रश्मि वर्मा विवादों में रही है।इनके साथ पूर्व में कई विबाद जुड़े है।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment