Home

बीजेपी बताए कि 10 वर्षों में 20 करोड़ लोगों को नौकरी क्यों नहीं मिली: राजद नेता हरेलाल राय

छपरा (सारण)। सारण जिला राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र की मोदी सरकार के 10 वर्षों के शासनकाल को आम जनता के लिए आफतकाल बताते हुए हर मोर्चे पर विफल बताया है। जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बीजेपी ने जनता से वादा किया था, कि केंद्र की सत्ता में आने के बाद हर साल दो करोड़ नौजवानों को सरकारी नौकरी देंगे, 100 दिनों में विदेशों में जमा कालाधन लाकर सभी भारतीयों के खाते में 15 लाख देंगे। किसानों की आय को दुगुनी करेंगे और कृषि ऋण को माफ करेंगे, महंगाई पर लगाम लगाएंगे, बिहार के लोगों को पढ़ाई, दवाई और कमाई के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

जो विगत 10 वर्षों में भी केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने अपने लोक लुभावन इन वायदों को पूरा नहीं कर पाई, जो सिर्फ जुमला और झूठा साबित हुआ है।राजद प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि विगत डेढ़ वर्षो में ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने दृढ संकल्प और इच्छा शक्ति के बदौलत एक लाख 20 हजार अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर नौकरी दी गई है। वहीं जातीय गणना कराने के बाद 75 प्रतिशत सरकारी सेवाओं में आरक्षण देकर बिहार देश में पहला राज्य बन गया है। राजद प्रवक्ता श्री यादव ने कहा कि जनता भाजपा की धर्म, पाखंड व नफरत की राजनीति को सफल नहीं होने देगी। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago