भगवानपुर हाट(सीवान)मनरेगा भवन के सभागार में बीएलओ और पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिंहा ने की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया 25 जून से 26 जुलाई तक चलेगी।
एसडीओ ने बताया कि बीएलओ एक-एक मतदाता के घर जाकर सत्यापन करेंगे। दावा-आपत्ति मिलने पर जांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से होगी। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बीडीओ कुमार विशाल ने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की गलती हुई है तो इस पुनरीक्षण में उसे ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति केवल एक ही जगह का मतदाता हो सकता है। बीडीओ ने कहा कि इस तरह का गहन पुनरीक्षण तीसरी बार हो रहा है। पहली बार 1987 में, दूसरी बार 2003 में और अब तीसरी बार यह प्रक्रिया की जा रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment