भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में वसंतपंचमी के अवसर पर शनिवार को धूमधाम मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घरों में हीं पूजा करने को कहा गया है। इसको ध्यान में रखते हुए पूजा समितियों द्वारा साधारण ढंग से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई हैं।
जिसमे निजी कोचिंग संस्थान व निजी शैक्षणिक संस्थाओं में भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना की गई है। जिसमे निहारिका शिक्षण संस्थान भगवानपुर हाट,मघरी स्थित राजेन्द्र किशोरी आवासीय विद्यालय,सहित सारीपट्टी, चक्रवृद्धि, सोन्धानी, ब्रह्मस्थान, चोरौली, माघर, मोरा, महम्मदा, सकरी, विमल मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाकर मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।
वही राजेंद्र किशोरी बी.एड.कॉलेज सुघरी के प्रांगण में स्थित मंदिर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधि पूर्वक कॉलेज के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह द्वारा की गई! जिसमें कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य श्री बी.एन.चौबे, एस.एन. सारनाथ, आदित्य मिश्रा, सुशील सिंह, अभिषेक शुक्ला, शशि शंकर सिंह, मदन सिंह , दिनेश जी आदि उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment