Home

लकड़ी नवीगंज में राजद का प्रखंड स्तरीय बैठक सह सम्मेलन आयोजित

सीवान(बिहार)जिले के लकड़ी नवीगंज प्रखंड के लकड़ी गांव में राजद पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र यादव के आवास पर राजद महागठबंधन का प्रखंड स्तरीय बैठक सह सम्मेलन राजद अध्यक्ष मो शमशाद अली की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक सह सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजद के ज़िला अध्यक्ष बिपिन सिंह कुशवाहा ने पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए जोरदार वकालत पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से किया।उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी विकास योजनाओ को गिनाते हुए इसका प्रचार प्रसार करने की अपील की।

इसके अलावा मुखिया संघ उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव राजद, जिला सचिव राकेश कुमार ,युवा राजद अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, राजद नेता विजय यादव l,प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र पांडे, पूर्व उप मुखिया हरिकीशोर यादव, रणधीर कुशवाहा, टूना भारती, असलम खान, पैक्स अध्यक्ष छोटे हुसैन,अतुल राम, टुनटुन राम,सुनिल सिंह, मुखिया जयप्रकाश यादव, कौशर अली राही, सरपंच संघ अध्यक्ष रवींद्र यादव, मुकेश यादव आदि ने भी बैठक को संबोधित कर संगठन की मजबूती पर बल दिया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और मनोनित सदस्यों, पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र यादव समेत सभी को गमछा और फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago