भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बीडीओ डॉ. अभय कुमार के अध्यक्षता में कोविड-19 के टीकाकरण की तैयारी को लेकर ब्लाक लेवल टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक की जानकारी देते हुए सचिव सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कोविड -19 के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक आई एल आर मुहैया कराया गया है।जिसका इंस्टालेशन का कार्य चल रहा है।टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र में प्रतीक्षालय, टीकाकरण व निगरानी के लिए तीन कमरा चिन्हित किया गया है। तथा टीकाकरण पदाधिकारी चिन्हित किए गए।डॉ. कुमार ने बताया कि कोविड -19 को लेकर प्रत्येक मंगलवार को समीक्षा बैठक की जाएगी।बैठक में बिडब्ल्यूओ बसंत कुमार,बीआरपी राजीव कुमार श्रीवास्तव, केयर इंडिया बीएम रचित गुप्ता,एसएम नेट नवीन कुमार, एएनएम रेंजु कुमारी,आइसीडीएस कर्मी आदि उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment