torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतीयोगिता का हुआ सम्पन्न - गौरी किरण
Homeदेशबिहारमनोरंजन

प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतीयोगिता का हुआ सम्पन्न

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मस्थान शिव मंदिर के खेल परिसर में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में स्वामी विवेका नन्द जयंती के अवसर पर दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतीयोगिता हुआ सम्पन्न।प्रतीयोगिता में 100 मीटर दौड़,लम्बी कूद,गोला फेक के अलावे महिला कबड्डी,तथा पुरुष कबड्डी की प्रतीयोगिता हुई।प्रतियोगिता के अंतिम दिन आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए ब्रह्मस्थान मध्य विद्यालय के शिक्षक श्री कांत सिंह ने कहा कि खेल के प्रतिभागी खेल को खेल भावना से खेले तथा अनुशासन बना कर रहे तभी खेल की महत्ता बनी रहेगी।

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में फिरदौस खान प्रथम,रंजन कुमार द्वितीय तथा दीपक कुमार को तीसरा स्थान मिला।लम्बी कूद में गुड्डू कुमार प्रथम,गोलू द्वितीय तथा आकाश तीसरे नम्बर पर रहे।गोला फेकने में रणजीत कुमार यादव प्रथम,गौरव राज द्वितीय,राजवीर कुमार तीसरे स्थान पर रहे।कबड्डी में महिला वर्ग में प्रेरणा क्लब ने लक्ष्मी बाई क्लब को हरा कर प्रथम स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग में इंग्लिश गुरु एकेडमी गोबिंदापुर के कप्तान रणजीत कुमार यादव ने ब्रह्मस्थान टीम के कप्तान कमरान अब्बास की टीम को संघर्ष पूर्ण खेल में मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया।सभी खिलाड़ियों को नेहरू युवा केन्द्र भगवानपुर इकाई के अध्यक्ष विजय शंकर सिन्हा तथा टिंकी कुमारी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।उसके बाद सभी विधा में विजेता टीम को कप तथा उप विजेता को मोमेंटो देकर सुजित कुमार पांडेय तथा उप मुखिया ब्रह्मस्थान रणजीत कुमार यादव तथा मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान के शिक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने सम्मानित किया.खेल के निर्णायक सत्यदेव प्रसाद सिंह शिक्षक तथा उद्घोषक प्रेम सिंह शिक्षक रहे।इस मौके विवेकानंद युवा मंडल के विनय शंकर सिन्हा,टिंकी कुमारी,पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी,डॉ धर्मेंद्र श्रीवास्तव, कुमार गौरव प्रकाश कुमार सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।