Categories: Home

प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

भगवानपुर हाट(सीवान)शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से राजकीय मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान के परिवार से में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान जिला पार्षद सुशील कुमार,कृषि वैज्ञानिक डॉ.अनुराधा रंजन कुमारी ने संयुक्त रूप दिप जलाकर किया।इस बाद स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि की गई।इस शिक्षक श्रीकांत सिंह ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभा को राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने के संकल्प के साथ जो दीप प्रज्वलित किया गया है यहां के युवक और युवती का निरंतर पथ प्रदर्शन करता रहेगा, और यह युवा अपने मकसद में कामयाब होंगे मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की क्रीड़ा से युवकों को शिक्षा मिलती है सर्वांगीण शिक्षा मिलती है।कृषि वैज्ञानिक डॉ अनुराधा ने कहा की खेल को खेल की भावना से खेले, खेल से हमें शारीरिक फिटनेस भी देता है खेल हमें जीतने के साथ-साथ हारना भी सिखाता है हारने में जीतने की तरह हंसना भी सिखाता है युवकों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए।मंच संचालक एवं कॉमेंटेटर प्रेम कुमार सिंह ने किया।इस मौके विवेकानंद युवा मंडल के विनय शंकर सिन्हा,टिंकी कुमारी,पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी,डॉ धर्मेंद्र श्रीवास्तव, कुमार गौरव प्रकाश कुमार सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago